चीन के चेंगदू ऑटो शो 2025 में MG ने अपनी दूसरी पीढ़ी की नई MG4 EV लॉन्च किया है। इस बार कार का डिजाइन और साइज पहले से बड़ा और आधुनिक है। कंपनी ने इसे कुल पाँच वेरिएंट्स में लॉन्च किया है और शुरुआती कीमत 68,800 युआन (लगभग 8.50 लाख रुपये) रखी गई है।
Table of Contents
डिजाइन और लुक्स
नई MG4 EV अब 4,395 मिमी लंबी, 1,842 मिमी चौड़ी और 1,551 मिमी ऊँची है। इसका व्हीलबेस 2,750 मिमी है, जो पिछली पीढ़ी से लंबा है। फ्रंट में नए प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, स्प्लिट हनीकॉम्ब ग्रिल और स्पोर्टी बंपर मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में बॉडी-कलर्ड ORVMs और नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे की तरफ LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉइलर और रेक्ड विंडशील्ड इसे और आकर्षक बनाते हैं।
बैटरी और रेंज

इस बार MG4 EV दुनिया की पहली प्रोडक्शन कार होगी जिसमें सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह 70 kWh पैक सितंबर 2025 में उपलब्ध होगा, जिसकी रेंज 537 किमी (CLTC) बताई गई है। फिलहाल, स्टैंडर्ड मॉडल्स में 42.8 kWh और 53.9 kWh LFP बैटरियां मिलेंगी, जिनकी रेंज क्रमशः 437 किमी और 530 किमी है। फास्ट चार्जिंग से 30% से 80% चार्ज सिर्फ 20 मिनट में किया जा सकता है।
पावर और परफॉर्मेंस

MG4 EV में 120 kW (161 hp) का मोटर दिया गया है, जो 250 Nm टॉर्क जनरेट करता है। टॉप स्पीड 160 km/h है। नई EV का वज़न पहले से हल्का है, जिससे परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो गई है।
टेक्नोलॉजी और फीचर्स

कार में 15.6-इंच टचस्क्रीन (बेस मॉडल में 12.8-इंच) और 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। यह सिस्टम Oppo और Qualcomm Snapdragon 8155 SoC पर आधारित है। टॉप वेरिएंट में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, 360° कैमरा और ऑटो लेन चेंज जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
कीमत और भविष्य
नई MG4 EV की शुरुआती कीमत 8.50 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट 12.71 लाख रुपये तक जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यह Volkswagen ID.3 और Renault Megane E-Tech को टक्कर देती है। भारत में फिलहाल नई MG4 EV लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन MG ZS EV पहले से उपलब्ध है। MG ZS EV range km लगभग 461 किमी तक जाती है और कई ग्राहकों को यह मॉडल पसंद भी आ रहा है। अब देखना होगा कि नई MG4 EV launch date in India कब तय की जाती है।
Q1. MG4 EV launch date in India कब है?
👉 अभी तक MG Motor ने भारत में नई MG4 EV लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 2025 से उपलब्ध है और उम्मीद है कि भारत में भी जल्दी पेश की जा सकती है।
Q2. MG4 EV की शुरुआती कीमत कितनी है?
👉 चीन में इसकी शुरुआती कीमत 68,800 युआन (लगभग ₹8.50 लाख) रखी गई है। भारत आने पर टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी के कारण कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Q3. MG4 EV की रेंज कितनी है?
👉 MG4 EV दो बैटरी ऑप्शन के साथ आती है – 42.8 kWh और 53.9 kWh। इनकी CLTC रेंज क्रमशः 437 किमी और 530 किमी है। सेमी-सॉलिड-स्टेट बैटरी वाली एडिशन में 537 किमी तक की रेंज मिलेगी।
Q4. MG ZS EV launch date in India कब थी?
👉 MG ZS EV भारत में पहले से ही लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इसे सबसे पहले 2020 में पेश किया था और इसके अपडेटेड वेरिएंट्स भी मार्केट में आ चुके हैं।
Q5. MG ZS EV range km कितनी है?
👉 MG ZS EV की ARAI सर्टिफाइड रेंज लगभग 461 किमी है। यह भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV में से एक है।
Q6. MG4 EV और MG ZS EV में क्या फर्क है?
👉 MG4 EV एक इलेक्ट्रिक हैचबैक है, जबकि MG ZS EV एक इलेक्ट्रिक SUV है। MG4 EV की कीमत अपेक्षाकृत कम है और यह शहर और फैमिली यूज़र्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें दी गई कीमतें, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स समय के साथ बदल सकते हैं। किसी भी वाहन की खरीदारी से पहले हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नज़दीकी डीलरशिप से ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें।








1 thought on “नई MG4 EV लॉन्च – कीमत 8.50 लाख रुपये से शुरू”